9999 रूपए में लॉन्च हुआ 6000mAh बैटरी वाला फोन Tecno spark power 2 देखे इसके शानदार फिचर्स

9999 रूपए में लॉन्च हुआ 6000mAh बैटरी वाला फोन Tecno spark power 2 देखे इसके शानदार फिचर्स


Tecno मोबाइल फोन्स  निर्माता कम्पनी  आज भारतीय बाजार में अपना नया  प्रोडक्ट टेक्नो स्पार्क पॉवर 2 को उतारा गया है।यह फोन Tecno Spark Power 2 नाम के साथ लॉन्च हुआ है जो एक बजट सेगमेंट फोन माना जा रहा है। यह फोन एक बजट फोन सेगमेंट मे आता है जो एंट्री लेवल 
के कैटेगरी मे रखा गया है। टेक्नो स्पार्क पॉवर 2 की सबसे खास बात यह है की कम्पनी आपको 6000 एमएएच की पावरफुल बैटरी और 7 इंच की बड़ी डिसप्ले के साथ  दे रही है। यह फोन 23 जून को को लॉन्च किया जाएगा जिसमे  4 जीबी  रैम और 64 जीबी स्टोरेज होगी। इस फोन के वेरिएंट की कीमत लगभग 9,999 रुपये मे देखने को मिल सकती है। भारतीय बाजार मे बजट सेगमेंट के फोन्स को तेज़ी से खरीदा जा रहा है। भारत में बड़ी स्मार्टफोन कंपनी  रियलमी नारजो 10ए और सैमसंग गैलेक्सी एम् 01 का आसानी से मुकाबला टेक्नो स्पार्क पॉवर 2 कर सकती है। टेक्नो के इस नए फोन को शॉपिंग साइट  फ्लिपकार्ट से खरीदा जा सकेगा।

9999 रूपए में लॉन्च हुआ 6000mAh बैटरी वाला फोन Tecno spark power 2 देखे इसके शानदार फिचर्स
Tecno spark power 2

टेक्नो स्पार्क पावर 2 मे 4 जीबी रैम और 64 जीबी इंटरनल स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 9,999 रुपये मे उपलब्ध कराई जाएगी। स्मार्टफोन की फ्लिपकार्ट पर पहली सेल 23 जून को रात 12:00 बजे शुरू की होगी।टेक्नो स्पार्क पॉवर 2 मे दो कलर्स ऑप्शन मे उपलब्ध होगा जिसमे आइस जेडाइट और मिस्टी ग्रे कलर मे खरीद सकेंगे ।

Tecno Spark Power 2 स्पेसिफिकेशन

टेक्नो के इस नए स्मार्टफोन के फीचर्स  के बारे मे जाने तो इस फोन की डिस्प्ले मे 7.0 इंच की  बड़ी वाटरड्रॉप एचडी+ आईपीएस डिस्प्ले दिया जाएगा ,जिसमें 1600 x 720 पिक्सल का स्क्रीन रिज़ॉल्यूशन और 20: 9 आस्पेक्ट रेश्यो के साथ फोन मे 90.6 प्रतिशत स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो और 480 निट्स ब्राइटनेस सपोर्ट करता है। 

टेक्नो स्पार्क पॉवर 2 मे कंपनी इस फोन मे लेटेस्ट  एंडरॉयड 10 दिया जा रहा है। फोन के इंटरफेस के लिए हाई ओएस 6.1 के साथ देखने को मिलता है।फोन मे प्रोसेसिंग के लिए ऑक्टा कोर मीडियाटेक हीलियो P22 प्रोसेसर चिपसेट मे देखने को मिलेगी। टेक्नो स्पार्क पॉवर 2 मे  बेस  मॉडल 4 जीबी रैम दिया गया है। इंटरनल स्टोरेज की बात करें, तो इसमे 64 जीबी इंटरनल स्टोरेज के साथ ये फोन आएगा।फोन मैमोरी को माइक्रोएसडी कार्ड के द्वार 256 जीबी तक  कार्ड के द्वारा बढ़ा सकते है।

फोटोग्राफी सेग्मेंट के लिए टेक्नो स्पार्क पावर 2 में क्वाड रियर कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसमें f/1.85 अपर्चर वाला 16 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, दूसरा सेकेंडरी कैमरा  के लिए वाइड एंगल लेंस के साथ 115 डिग्री का फील्ड ऑफ व्यू और 2.5 सीएम मैक्रो लेंस फोन मे दिया जा रहा है।

दूसरी और अगर फ्रंट कैमरा मे टेक्नो स्पार्क पावर 2 के फ्रंट में f/2.0 अपर्चर वाला 16 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा और 78.3 डिग्री व्यूवइंग एंगल मिलेगी। इस फोन की कैमरा फीचर्स की बात करे तो जो बैक पैनल का कैमरा है उसमे क्वॉड एलईडी लाईट फ्लैश, बोकेह इफेक्ट, ऑटो सीन डिटेक्शन, एआई बॉडी शेपिंग, एआई एचडीआर, एआर मोड, गूगल लेंस, एआई ब्यूटी और पेनोरमा मोड और फ्रंट कैमरा मे डुअल फ्लैश ,एआई ब्यूटी, कस्टम ब्यूटी मोड्स जैसे अन्य फीचर्स मौजूद होंगे।


अगर बैटरी की बात की जाए तो इस फोन की सबसे बड़ी खास बात है की आपको यहा पर 6,000 एमएएच की दमदार बैटरी और 18 वॉट की फास्ट चार्जिंग के साथ मे यह फोन मे देखने को मिलेगी। वही कनेक्टिविटी के लिए फोन में डुअल सिम ,ब्लूटूथ वी5, 4जी एलटीई, वाई-फाई, 3.5एमएम जैक जैसे फीचर्स मौजूद होंगे। फोन के बैक पैनल पर रियर फिंगरप्रिंट सेंसर और वहीं साथ ही यह फोन मे फेस अनलॉक फीचर भी मिलने वाली है। इस फोन मे मौजूदा 6,000 एमएएच बैटरी होने के बाद भी इस  फोन का वज़न लगभग 217.2 ग्राम मे होने की उम्मीद है। अब उम्मीद  यह है की टेक्नो कम्पनी यह फोन टेक्नो स्पार्क पावर 2 को इसी कीमत और फीचर्स  के साथ लाया जा सकता है।








Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box

और नया पुराने