![]() |
| Redmi 9 power |
शियोमी का नया 9 series स्मार्टफोन Redmi 9 power 17 दिसम्बर को लॉन्च होने जा रहा है। शियोमी ने इस सीरीज के कई स्मार्टफोन को लॉन्च किया है जो दमदार स्पेसिफिकेशन के साथ आते है। Redmi 9 series के स्मार्टफोन जैसे Redmi 9,Redmi 9i और Redmi 9A जैसे पॉवरफुल स्मार्टफोन पहले लॉन्च हो चुके है।
अब शियोमी का नया Power packed स्मार्टफोन REDMI 9 POWER को 17 दिसंबर दोपहर 12 बजे से ऑनलाइन लाइव स्ट्रीमिंग के ज़रिए अमेज़न (Amazon) पर लॉन्च किया जाएगा। Xiaomi का रेडमी 9 पॉवर अमेज़न इंडिया पर लिस्ट हो गया है जो की Notify Me बटन के साथ देखा जा सकता है।
शियोमी का रेडमी 9 पॉवर एक मिड सेगमेंट स्मार्टफोन होने वाला है क्योंकी इस फोन की काफी समय से टीज़र दिखाई जा रहा है, हाल ही मे ट्विटर हैंडल पर इसके फीचर्स के बारे मे पता चला है।रेडमी 9 पॉवर एक मिड सेगमेंट फोन होगा,जिसमे 48MP का प्राइमेरी कैमरा और फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ पॉवरफुल बड़ी बैटरी देखने को मिलेगा।
आपको बता दे की यह फोन एक मिड सेगमेंट स्मार्टफोन होने वाला है जिसकी कीमत 15,000 रुपये से कम के रेंज में लॉन्च किया जाएगा। फोन के चार कलर्स सामने आए है जो की कलर्स मे ग्रे, ब्लू, रेड और ग्रीन कलर मे लॉन्च किया जाएगा।तो आइए जानते हैं फोन के स्पेसिफिकेशन और बाकी डिटेल्स के बारे मे।
Redmi 9 power price in India
Redmi 9 power price(Expected):Xiaomi कम्पनी ने आज रेडमी 9 पॉवर को Amazon India पर लिस्ट कर दिया जो की 'Notify Me' बटन के साथ देखा जा सकता है। आपको बता दे Redmi 9 power एक मिड सेगमेंट होने वाला है जो की 17 दिसम्बर को लॉन्च किया जाएगा। इस फोन की कीमत लगभग 15,000 रुपये से कम मे लॉन्च किया जा सकता है।
Redmi 9 power का दो वेरियंट मे 4जीबी रैम/64 जीबी स्टोरेज के साथ जिसकी कीमत 10,999 रुपये हो सकती है और 4जीबी रैम/128 जीबी स्टोरेज की कीमत 11,999 रुपये पर लॉन्च हो सकती है।
ये भी पढ़े-Amazon Launchpad Quiz Answers 5 सवालों का जवाब दे और जीते ₹10,000 Amazon Pay
Redmi 9 power specifications:
Redmi 9 power features(Expected):Redmi 9 power मे डिस्प्ले की बात करे तो इस फोन की डिस्प्ले 6.53 इंच की ड्यू ड्रॉप नॉच IPS LCD FHD+ डिस्प्ले दी जा सकती है जिसका रेज़ोल्यूशन 1080×2340 पिक्सल होगा। वही इस फोन की स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो 90.4 प्रतिशत हो सकती है।इस फोन में साइड पर फिंगरप्रिंट सेंसर और फेस अनलॉक मौजूद होगा।
प्रॉसेसर के बारे मे बात करे तो Redmi 9 power मे Qualcomm Snapdragon 662 ओक्टा-कोर प्रॉसेसर चिपसेट का इस्तेमाल किया जा सकता है।
रेडमी 9 पॉवर दो वेरियंट मे उपलब्ध होगा, जिसमे 4GB रैम/64GB स्टोरेज और 4GB रैम के साथ 128GB स्टोरेज के साथ होगा है। Xiaomi के इस फोन मे ट्रिपल कार्ड स्लॉट का ऑप्शन हो सकता है जिससे यूजर्स माइक्रो SD कार्ड के जरिए 256GB तक मेमोरी को बढ़ा सकेंगे।इस फोन मे Anroid 10 और MIUI 12 पर आधारित होगा।
Redmi 9 power मे कैमरा की बात करे तो इस फोन मे क्वाड कैमरा सेटअप दिया जा सकता हैं, जिसमें से 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर्स दूसरा 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड एंगल लेंस ,तीसरा कैमरा 2 मेगापिक्सल का मैक्रो सेंसर और 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर के साथ लॉन्च हो सकता है।फ्रंट की बात करे तो फ्रंट मे ड्यू ड्रॉप कटआउट के साथ 8 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा हो सकता है।
Redmi 9 power के टीजर के अनुशार फोन मे
power packed पॉवरफुल 6,000mAh की बैटरी दी जा सकती है और इसमे 18W का फास्ट चार्जिंग सपोर्ट होगा। फोन मे कनेक्टिविटी की बात करे तो इस फोन मे 4जी एलटीई ,डुअल बैंड वाईफाई ,ब्लूटूथ,जीपीएस, यूएसबी टाइप-सी पोर्ट और 3.5mm ऑडियो जैक और सेंसर की बात करें तो फोन में जायरोस्कोप, एंबियंट लाइट, प्रॉक्सिमिटी कंपास और अन्य सेंसर के साथ बेहतरीन फीचर्स मौजूद होंगे।
ये भी पढ़े-Realme Narzo 30 और Realme Narzo 30 Pro अगले महीने होंगे लॉन्च, जानें संभावित स्पेसिफिकेशन
Amazon पर Redmi 9 power स्मार्टफोन 17 दिसम्बर को दोपहर 12:00 बजे लॉन्च किया जाएगा। हमने इस फोन के बारे मे संभावित specifications,price और Redmi 9 power launch date in India के बारे मे जानकारी दिए है।

एक टिप्पणी भेजें
Please do not enter any spam link in the comment box