Poco M2 लॉन्च हुआ 10,999 रुपये में, 6GB रैम और क्वाड कैमरा के साथ,जाने कीमत और स्पेसिफिकेशन
![]() |
| Poco M2-image-credits:poco |
Poco स्मार्टफोन मेकर कम्पनी अपने नये बजट फोन को Poco M2 को लॉन्च कर दिया है। Poco M2 आज भारत मे लॉन्च हुआ है और इसका पोस्टर ई-कॉमर्स साइट Flipkart पर देखने को मिल रही है। Poco M2 एक बजट स्मार्टफोन है जिसकी कीमत 10,999 रुपये से शुरू होती है। Poco M2 की पहली सेल ई-कॉमर्स साइट Flipkart पर 15 सितंबर से शुरू होने वाली है।
Poco M2 की कीमत और स्टोरज
फोन Poco M2 मे 4 जीबी रैम और 64 जीबी इंटरनल स्टोरेज की कीमत 10,999 रुपये से शुरू होती है और 6 जीबी रैम और 128 जीबी की कीमत 12,499 रुपये रखी है।Poco M2 तीन कलर्स वेरिएंट मे जो की पिच ब्लैक, स्लेट ब्लू, ब्रिक रेड मे उपलब्ध होगा। Flipkart पर 15 सितंबर को दिन 12:00 बजे से सेल शुरू होने वाली है।
Poco M2 स्पेसिफिकेशन
Poco M2 के फीचर्स के बारे मे बात करे तो इस फोन मे 394 ppi के साथ 6.53 इंच की फुल एचडी+वॉटर ड्रॉप डिस्प्ले और गोरिला ग्लास 3 की प्रोटेकशन भी मिलती है। इस फोन मे 2340 x 1080 पिक्सल रेज्ल्यूशन के साथ ये डिस्प्ले आता है। अगर इस फोन की डिजाइन की बात करे तो फ्रंट पैनल मे वाटर-ड्रॉप नॉच और हल्की सी नीचे की तरफ बड़ी बेजल दिया गया है।
Poco M2 के कैमरा सेटअप के बारे मे बात करे तो आपको इस फोन मे क्वाड कैमरा सेटअप देखने को मिलता है। फोन पर कैमरा सेंसर मे आपको यहा पर 13 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा ,8 मेगापिक्सल अल्ट्रा वाइड लेंस,5 मेगापिक्सल का मैक्रो सेंसर और 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर है। इस फोन मे सेल्फी के लिए फ्रंट मे 8 मेगापिक्सल का कैमरा सेंसर दिया गया है।
Poco M2 एक बजट सेगमेंट फोन है, जो की 4 जीबी रैम +64 जीबी और 6 जीबी रैम +128 जीबी स्टोरज के साथ आता है।अगर प्रोसेसर की बात की जाए तो आपको यहा ऑक्टा-कोर मीडियाटेक हेलियो G80 प्रोसेसर के साथ देखने को मिलता है। इस फोन में ट्रिपल कार्ड स्लॉट है जिससे आप दो सिम कार्ड और एक माइक्रोएसडी कार्ड लगाकर 512 जीबी तक स्टोरज बड़ा सकते है।
Poco M2 फोन एंडरॉयड 10 पर आधारित है।
Poco M2 परआधारित मीयूआई 11 आउट ऑफ-द-बॉक्स पर काम करता है। Poco M2 मे रियर माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर और फेस अनलॉक भी दिया गया।
Poco M2 परआधारित मीयूआई 11 आउट ऑफ-द-बॉक्स पर काम करता है। Poco M2 मे रियर माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर और फेस अनलॉक भी दिया गया।
इस फोन की बैटरी की बात की जाए 5,000 एमएएच की बड़ी बैटरी के साथ 18वॉट की फास्ट चार्जिंग दिया गया है। Poco M2 पर कनेक्टिविटी विकल्पों में बुलूटूथ 5.0, वाई-फाई 802.11 b / g / n 2.4GHz, 3.5 मिमी हेडफोन जैक और P2i कोटिंग वाटर स्पेलेस के साथ जो पानी से बचाव के लिए मदद करता है।

एक टिप्पणी भेजें
Please do not enter any spam link in the comment box